Breaking News

अंबिकापुर@ स्वच्छता में फिर चमका अंबिकापुर सुपर स्वच्छ लीग में देश में शीर्ष पर

Share


अंबिकापुर,13 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
देशभर के स्वच्छ शहरों के बीच अंबिकापुर नगर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट स्वच्छता व्यवस्थाओं के चलते राष्ट्रीय पटल पर गौरव हासिल किया है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के तहत 50,000 से 3,00,000 की जनसंख्या वर्ग में अंबिकापुर को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। इसी उपलçध के आधार पर अंबिकापुर को सुपर स्वच्छ लीग में शामिल किया गया है। सुपर स्वच्छ लीग भारत सरकार द्वारा स्वच्छता एवं सफाई के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले शहरों को प्रोत्साहित करने की नई पहल है। इस लीग में उन्हीं शहरों को शामिल किया गया है जिन्होंने पूर्व और वर्तमान स्वच्छ सर्वेक्षण में असाधारण प्रदर्शन किया है। हालांकि,इस लीग में शहरों की आपस में कोई रैंकिंग नहीं की जाएगी, बल्कि इसका उद्देश्य है-शहरी स्वच्छता में निरंतर उत्कृष्टता को प्रेरित करना। इस उपलçध को चिह्नित करते हुए अंबिकापुर नगर निगम को 17 जुलाई 2025 को विज्ञान भवन,नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में आमंत्रित किया गया है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता में यह मुकाम माननीय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नेतृत्व और सचिव वसव राजू के दिशा-निर्देश में राज्य शहरी विकास अभिकरण के तकनीकी मार्गदर्शन से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्वयन से प्राप्त हुआ है। स्थानीय स्तर पर कलेक्टर महोदय द्वारा केंद्रों का निरीक्षण कर उन्हें सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए और वित्तीय सहायता से सभी केंद्रों में मरम्मत कार्य एवं सफाई संसाधनों की वृद्धि की गई। माननीय महापौर एवं नगर निगम के सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा जनभागीदारी को सुनिश्चित करने सक्रिय सहयोग दिया गया।
नगर के नागरिकों,व्यापारियों,स्कूलों, अस्पतालों एवं अन्य संस्थानों द्वारा गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण करते हुए डोर-टू-डोर कलेक्शन में सहयोग और नियमित यूजर चार्ज का भुगतान कर इस अभियान को सफलता दिलाई।साथ ही,स्वच्छता दीदियों,सफाई कर्मियों और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नगर स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा से कार्य किया।
यही कारण रहा कि अंबिकापुर ने एक बार फिर देश में अपने श्रेणी में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। नगर निगम परिवार ने समस्त नागरिकों को इस उपलçध के लिए हार्दिक बधाई देते हुए आग्रह किया है कि वे इसी प्रकार स्वच्छता में सहयोग करते रहें, जिससे अंबिकापुर हमेशा स्वच्छता में अग्रणी बना रहे। सुपर स्वच्छ लीग में बने रहने के लिए निकायों को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में न्यूनतम 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह अंबिकापुर के लिए एक नई चुनौती और अवसर दोनों है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply