Breaking News

रायपुर@ रायपुर में पत्रकार से मारपीट

Share

  • कैमरा भी तोड़ा रिपोर्टिंग के दौरान असामाजिक तत्वों ने किया हमला…
  • एसएसपी सेएक्शन की मांग…

रायपुर,13 जुलाई2025 (ए)। राजधानी रायपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्रकार के साथ मारपीट की और उनकी कैमरा भी तोड़ दिया। 12 जुलाई को एक इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार राघवेंद्र पांडे और उनके सहयोगी कैमरामैन प्रथम गुप्ता एक मारपीट के मामले में भावना नगर में रिपोर्टिंग करने गए थे। रिपोर्टर जब एक पक्ष से बातचीत करके वापस लौट रहा था तो वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें अपना काम करने से रोका, फिर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply