Breaking News

रायपुर@ छत्तीसगढ़ में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

Share

25 ठिकानों पर एक साथ छापा,50 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई
रायपुर,12 जुलाई 2025 (ए)।
छत्तीसगढ़ में राज्य जीएसटी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर, बिलासपुर, कोरबा,दुर्ग,रायगढ़ और जगदलपुर में एक साथ छापेमारी की। यह रेड गुटखा, कपड़े, ट्रांसपोर्ट,जूते और ड्रायफ्रूट जैसे कारोबारों से जुड़े कारोबारियों के दफ्तरों और गोदामों पर की गई।
छापा पड़ते ही कई जगहों पर अफरा-तफरी मच गई। जांच में सामने आया कि इन फर्मों ने करोड़ों का टर्नओवर दिखाया, लेकिन टैक्स न के बराबर या बिल्कुल नहीं भरा। दस्तावेजों की जांच में कई फर्मों द्वारा बोगस बिलिंग और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने का मामला उजागर हुआ है।
राज्य जीएसटी स्पेशल कमिश्नर टीएल ध्रुव ने साफ किया है कि टैक्स चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विभाग अब सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी पेनाल्टी के साथ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है। करीब 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की पुष्टि के बाद सभी फर्म संचालकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
छापे के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ कारोबारियों के पास न तो अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर था और न ही पूरे लेन-देन का कोई रिकॉर्ड। सारा कारोबार कच्चे बिलों और फर्जी दस्तावेजों के दम पर चलाया जा रहा था।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply