Breaking News

अम्बिकापुर@ चलती ट्रेलर के पीछे जा घुसी बाइक,युवक की मौके पर मौत

Share


अम्बिकापुर,10 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
लखनपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार की दोपहर चलती ट्रेलर के पीछे अनियंत्रित होकर बाइक जा घुसा। सिर में गंभीर चोट आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चरण सिंह पिता बंधु राम (49) ग्राम पोतका थाना उदयपुर का रहने वाला था। वह गुरुवार को बाइक से लखनपुर में शोक पत्र बांटने आया था। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे 130 स्थित लखनपुर बाजार में अनियंत्रित होकर बाइक चलती ट्रेलर के पीछे जा घुसी। दुर्घटना में चरण सिंह को सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फारार हो गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और शव को पीएम करवाया। पुलिस दुर्घटनाकारी वाहन की तलाश में जुट गई है। वहीं लखनपुर पुलिस थाना से लेकर बस स्टैंड तक दुकानदारों द्वारा दुकान के सामानों को सडक तक निकाल दिया जाता है जिसे दुकानों में आने वाले ग्राहक सडक में बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर सामान खरीदते हैं। नेशनल हाइवे पर खड़े बेतरतीब वाहनों के वजह से जाम की स्थिति निर्मित होती है और आए दिन लोग सडक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply