Breaking News

आबकारी उडऩदस्ता टीम की बड़ी कार्रवाई 2413 नग नशीला इंजेक्शन जप्त

Share


अम्बिकापुर,10 जुलाई 2025(घटती-घटना)।
आबकारी उडऩदस्ता टीम की नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी देवेंद्र सिंह फरार सह आरोपी गंगाराम मुंडा के कजे से 2413 नग नशीला इंजेक्शन जप्त कर जेल दाखिल कर दिया है। आबकारी आयुक्त श्याम धावड़े के निर्देश पर तथा उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उडऩदस्ता सरगुजा की टीम नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को रात्रि गस्त के दौरान 9 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना मणिपुर अंतर्गत सुंदरपुर वेयरहाउस के पास नशीली इंजेक्शन का मेंन डीलर देवेंद्र सिंह अपने साथी गंगाराम के साथ सफेद रंग के हुंडई वरना कार में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन रखकर ग्राहकों को सप्लाई कर रहा है। सूचना पर तत्काल आबकारी उडऩदस्ता टीम सुंदरपुर वेयरहाउस के पास दबिश दी जैसे ही उडऩदस्ता की टीम वहां पहुंची एक व्यक्ति कार से निकल कर अंधेरे की तरफ भागने लगा उसे दौड़ाया गया परंतु अत्यधिक अंधेरा होने के कारण उसे पकड़ा नहीं जा सका। परंतु एक व्यक्ति पकड़ा गया जिसने अपना नाम गंगाराम बताया। गंगाराम से पूछने पर भागने वाले व्यक्ति का नाम देवेन्द्र सिंह बताया। तलाशी के दौरान टीम ने आरोपी के कजे से 2413 नग नशीला इंजेक्शन व कार जत यिका है। टीम ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। वहीं फरार आरोपी आरोपी देवेंद्र सिंह की तलाश कर रही है। उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। साथ में आबकारी उप निरीक्षक आकाश साहू भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। हमराह स्टाफ मे मुख्य आरक्षक अशोक सोनी,नगर सैनिक गणेश पांडे एवं रणविजय सिंह और वाहन चालक कुशल खुटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply