Breaking News

सूरजपुर@ शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भटगाव में बालिकाओं को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Share


-संवाददाता-
सूरजपुर,10 जुलाई 2025(घटती-घटना)।
संचालनालय,महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुक्रम में कलेक्टर एस.जयवर्धन के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र भटगांव अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भटगावं में कक्षा 9 वीं से कक्षा 12 वीं तक के किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया एवं बच्चियों तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनो जैसे कन्या भ्रूण हत्या निषेध अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, गुड-टच बैड-टच, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं कार्यस्थल पर महिलाओं का लैगिंग उत्पीडन अधिनियम 2013 की जानकारी प्रदान की गई। जिससे समाज में आमजनमानस को लिंग भेद वाली सोच को समाप्त करने तथा लड़की जन्म पर खुशियाँ मनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा बाल विवाह मुक्त सूरजपुर बनाने हेतु शपथ भी दिलाया गया। साथ ही ब्रोसर का वितरण कर उन्हे अपनी सुरक्षा व समाज में पीडि़त बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। सखी वन स्टॉप सेन्टर से संबंधित जानकारियां भी दी गई एवं टोल फ्री नम्बर 181, 1098, 112 के संबंध में बताया गया। जिसके माध्यम से कोई भी पीडि़त महिला अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है, जिससे समय पर उस पीडि़त महिला की सहायता सुनिश्चित हो। इस अवसर पर बड़ी संख्या स्कुली बच्चे-बच्चियां, शिकक्षकगण एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply