Breaking News

अम्बिकापुर@ किसान के ब्रांडेड हाइब्रिड धान बीज के थरहा शिकायत के बाद कृषि अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे खेतों में…

Share

अम्बिकापुर,08 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा-लखनपुर विकासखंड क्षेत्र के किसान खरीफ की खेती सीजन आने के बाद धान बीज की खरीदारी कर थरहा किए थे। लेकिन कुछ कंपनी के धान बीज में अंकुरण नहीं होने की शिकायत भी आ रही है। इसी सिलसिले में ग्राम पंचायत बंधा,लखनपुर,गणेशपुर, गोरता के किसान ने पान 2423 भीम गोल्ड 333 एवं अन्य कम्पनी के धान बीज में अंकुरण नहीं होने की शिकायत की थी। जिला कृषि विभाग के एम्परोस टोप्पो ,अनुविभागीय अधिकारी कृषि विनायक पांडेय ,निरिक्षक, हरित सिंह वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,कमल सिंह पोर्ते ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने किसान के खेत में पहुंच कर खराब बीज निरीक्षण उपरांत किसान की शिकायत सही पाई गई, धान बीज पान भीम सहित अन्य कम्पनी के धान बीज में थरहा अंकुरण खेतों में किसान के साथ निरीक्षण करने के दौरान अपेक्षा कृत कम थी। कई किसानों के खेतों में 20 से 30त्न बीज अंकुरित होना पाया गया। कृषि विभाग के अंबिकापुर और लखनपुर के जांच टीम ने कई किसानों के खेतों में थराह के पास जाकर निरीक्षण किया गया। किसानों के द्वारा अपनी खेती के नुकसान को लेकर दुख दर्द बयां किया गया अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही किसान मंगल राम जसीम खान,राजू दास,रूदन राजवाड़े,शमीम खान आनंद राजवाड़े का बयान दर्ज कर पंचनामा बनाया गया कंपनी के ऊपर धान बीज की सैंपल की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है देखने वाली बात होगी कि किसानों की समस्या से अवगत होकर कृषि विभाग की टीम आगे क्या कार्यवाही करती है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply