जनजाति गौरव समाज ने मनाई माता राजमोहिनी जयंती,संस्कृति संरक्षण पर जोर…
अम्बिकापुर,08 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। जनजाति गौरव समाज,पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी सेवा संस्था,संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, और शासकीय मेडिकल कॉलेज,अंबिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में माता राजमोहिनी देवी की जन्म जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता,छत्तीसगढ़ महतारी और माता राजमोहिनी देवी के चित्र पर अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जनजाति गौरव समाज के प्रदेश महामंत्री रामलखन सिंह पैकरा ने माता राजमोहिनी देवी और समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। माता राजमोहिनी देवी सेवा संस्था के महामंत्री अमित सिंह मरावी ने माताजी के नशा मुक्ति,धर्मांतरण रोकथाम,छुआछूत उन्मूलन,शिक्षा,जल प्रबंधन, सनातन धर्म,संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण हेतु गाँव-गाँव पदयात्रा कर समाज को राष्ट्रीय मुख्यधारा से जोडऩे के कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया। सरगुजा विश्वविद्यालय की कुलसचिव एस.पी. त्रिपाठी ने प्राचीन शिक्षा पद्धति,जड़ी-बूटी चिकित्सा और जनजाति परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सहकार्यवाह अजय मिश्रा ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना के साथ जनजाति समाज के उत्थान की बात कही। डॉ. बी.आर. सिंह ने सामाजिक बुराइयों, अंधविश्वास और वैज्ञानिक युग में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रगति पर बल दिया। जनजाति गौरव समाज के संभागीय अध्यक्ष परमेश्वर सिंह मरकाम ने विदेशी संगठनों द्वारा समाज को बाँटने के षड्यंत्रों के प्रति सतर्क रहने और शिक्षा, स्वास्थ्य व आर्थिक उन्नति के लिए प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज प्राचीन काल से सनातन समाज का अभिन्न अंग रहा है। कार्यक्रम का संचालन धर्म सिंह मरावी ने किया और आभार प्रदर्शन जनजाति गौरव समाज के जिला सचिव उपेंद्र सिंह उरकेरा ने किया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में जनजाति गौरव समाज के जिला अध्यक्ष बिहारी तिर्की,पूर्व नगर निगम के सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा,राज बहादुर सिंह, अनामिका पैकरा,शशि कला भगत,रघुवीर भगत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,मेडिकल कॉलेज के प्रभारी अधिष्ठाता एके श्रीवास्तव,अधीक्षक जगदीश प्रसाद सिंह, नरेंद्र सिंह,विक्रम सोनी, कुणाल बाबरा,कमला प्रसाद सिंह,दिनेश पाल, चंद्रभूषण गुप्ता,गोविंद राम उईके,रमेश पैकरा, पूरन सिंह टेकाम और लैब इंचार्ज जगरानी कुजूर शामिल थे।
रक्तदान शिविर में बिहारी तिर्की, दिनेश पावले, चंद्रभूषण सिंह, हिमांशु सिंह, विकास ठाकुर, रोबिन कुमार चौहान, श्वेता जायसवाल, दिनेश सिंह, विवेक सिंह, दीपक लाल, ब्रह्म सिंह, उपेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, और यशवंत प्रजापति ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur