Breaking News

राजपुर@ सेवा के लिए सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति का जत्था रवाना

Share


सुल्तानगंज से कावडि़या जल भरकर कावड़ लेकर
भक्त जलाभिषेक कर बाबा का पाते हैं आशीर्वाद


राजपुर,07 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
झारखंड के देवघर जिला में बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध नगरी में प्रतिवर्ष श्रवण मास में लगने वाले मेले में असंख्य भक्तों के द्वारा बिहार के भागलपुर जिले के गंगा नदी किनारे सुल्तानगंज तट से जल लेकर कांवडि़यों के द्वारा जलाभिषेक कर लेते हैं। आशीर्वाद भक्तों द्वारा पैदल एवं अन्य साधनों से भगवान भोले शंकर को जलभिषेक किया जाता हैं। वहीं भक्तजनों के सेवा में बीते बीस वर्षों से सुलतानगंज से पैसठ किलोमीटर दूर कावडि़या मार्ग पे देवघर जाने के क्रम में ग्राम कटोरिया में सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति के द्वारा भक्तजनों को भोजन प्रसाद चिकित्सा सेवा स्नान ध्यान आराम करने की व्यवस्था उपलध कराई जाती हैं। इसी कड़ी में इक्कीसवां वर्ष में भी भक्त जनों के सेवा के लिए सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति का जत्था अपने संसाधनों को इक्कठा करते हुए राजपुर भोले भक्तों से सौजन्य मुलाकात करते हुए रवाना हुआ वहीं समिति के प्रमुख्य सदस्य मनोज अग्रवाल ने बाबा धाम जाने वाले सभी भक्त जनों से सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति के शिविर में पधार कर सेवा करने का अवसर देने की अपील की हैं। वहीं शिविर में बीते बीस वर्षों से समिति के संस्थापक सदस्य व अध्यक्ष श्री सुभाष शर्मा के नेतृत्व में दिनेश गोयल,बाबूलाल अग्रवाल,मनोज अग्रवाल,राजेंद्र बंसल रामस्वरूप गुप्ता,प्रमोद ठाकुर शंकर अग्रवाल,रामू शर्मा,पवन अग्रवाल नाथूलाल अग्रवाल,अर्जुन अग्रवाल महाकाल,नन्हे गुप्ता सहित अनेकों सदस्य बाबा धाम जाकर भक्त जनों की सेवा करते आ रहें हैं।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply