Breaking News

अम्बिकापुर @ पौधरोपण कर साईस्कूल में मना स्थापना दिवस

Share


जीवन के लिए वरदान है हरियाली
अम्बिकापुर,07 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
साई बाबा स्कूल का 20वां स्थापना दिवस सोमवार को पौधरोपण कर मनाया गया। साई शिरडी शिक्षण समिति के सचिव अजय कुमार इंगोले, प्रबंध समिति की ओर से रेखा इंगोले,अलका इंगोले और प्राचार्य प्राची गोयल ने रबर,क्रोटन, तेज पत्ता,पान,आडुसा,रेड लिवस, वास्तु पौधा,नीबू,आम,केला के पौधे लगा कर हरियाली का संदेश दिया। प्रार्थना सभा में के दौरान रेड हाऊस के विद्यार्थियों ने मोहक प्रस्तुति दी। कक्षा बारहवीं के छात्र हर्ष वर्धन मिश्रा ने हरियाली जीवन के लिए आवश्यक है, का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा दायित्व है जो पौधरोपण से ही पूरा होगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण कर हरियाली के लिए संकल्प लिया। स्थापना दिवस और पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका दीक्षा कुजूर,रूहिल सिन्हा,निहारिका लाल,श्यामा कशिश आदि शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने सहयोग किया ।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply