Breaking News

कोरिया@ कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी कर रही लगातार निगरानी

Share


नगरीय निकायों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश,नागरिकों से सहयोग की अपील
कोरिया,07 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
लगातार हो रही बारिश के कारण कोरिया जिले के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी स्वयं जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही हैं और अधिकारियों को त्वरित उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दे रही हैं।
शिवपुर-चरचा नगर पालिक परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 3, 5 एवं 9 में नालियों की सफाई कराई गई है। विशेष रूप से वार्ड 3 में नाली जाम होने के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही थी, जिसे सफाई कर्मियों द्वारा हटाए जाने के बाद जल निकासी प्रारंभ हो गई है। बैकुंठपुर क्षेत्र में प्रतीक्षा बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में छत,गैलरी और सीढि़यों पर रखे गए कबाड़ के कारण कई दुकानों में पानी टपकने और विद्युत उपकरणों के खराब होने की शिकायतें मिल रही थीं। नगर पालिका द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सारा कबाड़ हटा दिया गया है। नगर पंचायत पटना क्षेत्र में कन्या छात्रावास में जलभराव की स्थिति बनी थी, जिसे तत्काल प्रभाव से साफ कराकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई है।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने सभी नगरीय निकायों एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया है कि जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल पूरे अमले के साथ मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान किया जाए। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि नालियों में कचरा न फेंकें, जिससे जल निकासी में बाधा उत्पन्न न हो।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply