Breaking News

जशपुरनगर@ सफलता की काहानीःकिसान सुखसाय रबी और खरीफ की फसल का ले रहे लाभ

Share


सौर सुजला योजना और शाकम्बरी योजना का भी मिल रहा है लाभ
जशपुरनगर,06 जुलाई 2025 (घटती-घटना)।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार किसानों को हर संभव मदद करने और शासन की योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में जिले के कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही नलकूूप खनन कराकर उसमें सौर सुजला योजना से पम्प भी लगाकर स्पि्रंकलर से सिंचाई्र की सुविधा दी गई है।
इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम गिनाबहार निवासी कृषक श्री सुखसाय को कृषि विभाग के माध्यम से शाकम्भरी योजना से विद्युत पम्प का लाभ दिया गया है। कृषक के पास 2.000 हेक्टेयर भूमि है। जिसमें एक जगह कुआ है। जिसमें कृषक के पास सिंचाई हेतु पम्प न होने के कारण सिंचाई नहीं कर पाता था। इस वर्ष कृषि विभाग के माध्यम से शाकम्भरी योजना से विद्युत पम्प लेकर गेहूं की खेती कर रहा है। कृषि विभाग के माध्यम से ही नलकूप खनन कराकर उसमें सौर सुजला योजना से पंप लगाकर स्पि्रंकलर से सिंचाई कर खेती की जा रही है। जिसमें कृषक को रबी और खरीफ मौसम में कृषि कार्य किया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply