Breaking News

रायपुर@ बम की सूचना पर मचा हड़कंप

Share

छत्तीसगढ़ आ रही ट्रेन को झांसी रेलवे स्टेशन में रोका गया
रायपुर,05 जुलाई २०२५(ए)।
छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रांति में बम की सूचना ने झांसी स्टेशन में हड़कंप मचा दिया. दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग (छत्तीसगढ़) जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति में देर-रात बम रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया। जिसके बाद ट्रेन को झांसी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात दिल्ली कंट्रोल रूम में किसी ने फोन करके ट्रेन में बम होने की सूचना दी जिसके बाद ट्रेन को झांसी में रोका गया। जीआरपी,आरपीएफ समेत भारी संख्या में पुलिस बल झांसी स्टेशन पहुंच गया। इस दौरान अग्निशमन समेत बम निरोधक दस्ते भी मौके पर मौजूद रहे। चेकिंग के लिए पूरी ट्रेन खाली करा दी गई थी। लेकिन ट्रेन में कुछ नहीं मिला। हालांकि एससी कोच बी-वन में तीन डिब्बे लावारिस मिले। राहत की बात ये थी कि इसमें भी कुछ नहीं मिला। यात्रियों के सामान और पूरी ट्रेन की तलाशी लेने के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply