Breaking News

गरियाबंद@ हाईस्कूल में छात्रों व पालकों का हंगामा

Share


प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप,स्कूल में ताला बंद

गरियाबंद,05 जुलाई 2025 (ए)। गरियाबंद जि़ले के छुरा ब्लॉक स्थित अकलवारा हाईस्कूल में शुक्रवार को अभिभावकों और छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। स्कूल के प्राचार्य जेपी वर्मा पर मनमानी करने और छात्राओं से अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए पालकों ने स्कूल के मुख्य द्वार में ताला जड़ दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में हेराफेरी की गई है।उनके अनुसार, कई पास छात्रों को जानबूझकर फेल कर दिया गया। इस संबंध में कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। प्राचार्य के रवैये और बच्चों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ को लेकर अभिभावकों में खासा गुस्सा है। सुबह से ही स्कूल गेट के सामने जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन जारी है।


Share

Check Also

दुर्ग-भिलाई@ दुर्ग ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी को मौत की सजा

Share पत्नी-बेटी को जिंदा जलाया,खुद को मरा साबित करने मानसिक रोगी का गला घोंटादुर्ग-भिलाई,29 अप्रैल …

Leave a Reply