Breaking News

अंबिकापुर@लायंस क्लब ने किया डाक्टरों का सम्मान

Share


अंबिकापुर 04 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। लायंस क्लस इंटरनेशनल के लायंस क्लब अम्बिकापुर द्वारा राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे का आयोजन स्थानीय सरगुजा चिकित्सालय स्कूल रोड में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ .पीके श्रीवास्तव शिशुरोग विशेषज्ञ एवं अध्यक्षता पूर्व क्लब अध्यक्ष पीके गोयल ने की। इस अवसर पर शहर के डॉक्टर्स का सम्मान शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। जिसमें डॉ पीके श्रीवास्तव , डॉ. जीडी सिंह, डॉ. योगेन्द्र सिंह गहरवार, डॉ. साकेत जैन, डॉ. अर्पण सिंह चौहान, डॉ रितेश गुप्ता, डॉ हर्षप्रित सिंह टूटेजा, डॉ यशवर्धन सिंह, डॉ नीतू सिंह, डॉ मनीष गुप्ता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ पीके श्रीवास्तव ने चिकित्सकीय पेशे के नैतिक कर्तव्यों से अवगत कराया। पीके गोयल ने डॉ. विधानचंद्र रॉय के स्मरण सुनाए। डॉ जीडी सिंह ने मानव जीवन में चिकित्सक द्वारा किए जाने वाले कार्य को श्रेष्ठतम कार्य बताया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व जोन चेयरमैन अनिल शुक्ला ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ यशवर्धन सिंह ने किया। कार्यक्रम में सचिव अनुज प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष बृजेन्द्र पाठक, त्रिलोचन सिंह बाबरा, नरेश अग्रवाल, आशीष गुहा ,सुमन सिंह, सरोज गुप्ता, भारती सिंह, सबलीन बाबरा, मधु शुक्ला उमा सिन्हा, विभा मिश्रा,संगीता बारी आदि लोग उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ नागरिकों से कलेक्टर ने किया सहयोग की अपील

Share ..स्व-गणना की प्रक्रिया 16 से 30 अप्रैल तकबलरामपुर,17 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य में …

Leave a Reply