Breaking News

अम्बिकापुर@नशे के कारोबारी के घर पर चला बुलडोजर, पति-पत्नी काफी दिनों से कर रहे अवैध करोबार

Share


अम्बिकापुर,04 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। नशे के अवैध कारेबारी के दरिमा स्थित अवैध निर्मित मकान को बुलडोजार से ध्वस्त कर दिया गया है। पति-पत्नी अन्य सहयोगी के साथ मिलकर नशे के अवैध करोबार लंबे समय से कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मनोज सोनी कोतवाली थाना क्षेत्र के खैरबार का रहने वाला है। इसका दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम सखौली में भी घर है। मनोज पत्नी आरती सोनी के साथ अवैध नशीले पदार्थांे के खरीद-बिक्री का काम करता है। दोनों के खिलाफ कई बार एनडीपीएस की कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद भी इनमें कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं अवैध नशे का कारोबार का दायरा बढ़ता गया। दूसरे जिले व प्रदेशों से मादक पदार्थ लाकर अंबिकापुर शहर सहित आस पास के इलाकों में बिक्री करने का काम करते थे। इनका नशे का अवैध करोबार बढ़ता देख एसपी राजेश अग्रवाल ने कलेक्टर से इनके अवैध निर्मित घरों पर कार्रवाइ को लेकर पत्र खिला था। कलेक्टर द्वारा जांच कराने के बाद पाया गया कि मनोज व आरती सोनी का दरिमा स्थित सखौली में बना मकान अवैध है। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस के संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर बुलडोजर चलाया। मनोज सोनी का मकान अवैध अतिक्रमण कर बनाया गया था। पूरे परिवार के फरार होने के बाद उनकी तलाश की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दरिमा तहसीलदार सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।कुछ दिन पूर्व दरिमा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ आरती सोनी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया था। 30 मई को आरती सोनी की तबियत खराब होने पर जेल प्रशासन द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां देर रात जेल प्रहरी को चकमा देकर आरती सोनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हो गई है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply