जशपुरनगर,04 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस रू वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता,जिला जशपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्य योजना अनुसार 3 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति तपकरा,कोनपारा, चोंगरीबहार एवं कांसाबेल में पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur