Breaking News

उदयपुर@भालू के शावक को जहरीले सांप ने डसा,वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

Share

उदयपुर,03 जुलाई 2025(घटती-घटना)। उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दावा के जंगल में बुधवार को भालू के एक शावक को सांप ने डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम कराया। पीएम रिपोर्ट में सांप द्वारा डसे जाने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग द्वारा उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उदयपुर वन परिक्षेत्र के डांडग़ांव सर्किल स्थित दावा जंगल में एक भालू के मादा शावक का शव मिला। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर उदयपुर लाया गया। यहां पशु चिकित्सक द्वारा उसका पीएम किया गया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने बताया कि किसी जहरीले सांप के डसने से भालू की मौत हुई है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने भालू के शावक का अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार के दौरान वन विभाग के एसडीओ बिजेंद्र सिंह ठाकुर,उदयपुर रेंजर कमलेश राय,वनपाल सरिता भगत, विनोद सिंह,बीट गार्ड विष्णु सिंह, अमरनाथ राजवाड़े, समर्पण लकड़ा सहित अन्य मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply