Breaking News

रायपुर@ 7 हजार महिलाएं फिर महतारी वंदन योजना से छंटनी

Share

रायपुर,03 जुलाई 2025 (ए)। अगर आप भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं,तो ये खबर आपके लिए बड़े काम की है। बता दें कि,साय सरकार ने जुलाई महीने की 17वीं किस्त महिलाओं के खाते में जारी कर दी है। 69.23 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं को 647.66 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है,लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि,इस महीने लिस्ट से लगभग सात हजार महिलाओं के नाम की छटनी की गई है। दरअसल,जून महीने में 69,30,041 महिलाओं को राशि जारी की गई थी। वहीं, इस माह 69,23,167 को राशि जारी हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि,इस महीने लगभग 7 हजार महिलाओं के नाम लिस्ट से बाहर कर दिए गए हैं। योजना की शुरुआत से अब तक करीब 90 हजार महिलाओं के नाम हटाए गए हैं, जिसमें करीब 48 हजार के नाम मृत्यु की जानकारी मिलने के बाद लिस्ट से बाहर किए गए हैं। बता दें कि, हर महीने की 28 तारीख तक हुए मृत्यु की जानकारी पोर्टल के माध्यम से इकट्ठा करने के बाद लिस्ट से हटाई जाती है।


Share

Check Also

प्रतापपुर,@आवास मिला…लेकिन अधूरा सूरजपुर में गरीबों के सपनों पर ‘किस्त’ का ताला

Share प्रतापपुर ब्लॉक सबसे ज्यादा प्रभावित…मजदूरी भी अटकी-आदिवासी परिवारों पर दोहरी मारप्रतापपुर, 23 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply