Breaking News

रायपुर@ मोदी की गारंटी पर कर्मचारी नाराज छत्तीसगढ़ में 16 जुलाई से बड़ा आंदोलन

Share

रायपुर,03 जुलाई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान भाजपा ने शासकीय सेवकों से कई वादे किए थे जिन्हें ‘मोदी की गारंटी’ का नाम दिया गया था लेकिन ये वादे अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। इन वादों को पूरा करवाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अब आंदोलन की घोषणा कर दी है। 16 जुलाई से पूरे राज्य में आंदोलन किया जाएगा। फेडरेशन का कहना है कि सरकार बनने के बाद इन वादों के क्रियान्वयन पर चुप्पी कर्मचारियों में भारी आक्रोश का कारण बनी हुई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply