Breaking News

अम्बिकापुर@जिले में खाद्य आपूर्ति हेतु उर्वरकों का भंडारण,किसानों को समय पर मिलेगा खाद

Share


जिला प्रशासन की सख्त निगरानी में कृषकों को वितरण जारी

अम्बिकापुर,03 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। जिले में खरीफ मौसम की खेती के लिए किसानों को आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलधता सुनिश्चित करने हेतु शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा उर्वरकों का भंडारण एवं वितरण लगातार किया जा रहा है। किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यूरिया,डीएपी, एनपीके,एसएसपी और पोटाश जैसे प्रमुख उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले में कुल 14,791 मि्ंटल उर्वरक का भंडारण किया गया है। इसमें से 12,893 मि्ंटल उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है। इस प्रकार 1,898 मि्ंटल खाद शेष भंडारण में उपलध है,जिसे किसानों की आवश्यकता अनुसार वितरित किया जा रहा है।
उर्वरकों की भण्डार स्थिति इस प्रकार
यूरिया-7,862 मि्ंटल भंडारण,6,884 मि्ंटल वितरण,978 मि्ंटल शेष,डी.ए.पी.-1,276 मि्ंटल भंडारण,1,092 मि्ंटल वितरण,184 मि्ंटल शेष,एन.पी.के.- 4,066 मि्ंटल भंडारण, 3,815 मि्ंटल वितरण,251 मि्ंटल शेष, एसएसपी- 811 मि्ंटल भंडारण,537 मि्ंटल वितरण,274 मि्ंटल शेष,पोटाश- 776 मि्ंटल भंडारण, 565 मि्ंटल वितरण,211 मि्ंटल शेष है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी सहकारी समिति अथवा विक्रेताओं द्वारा अनावश्यक भंडारण अथवा कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न विकासखंडों में उर्वरक वितरण की निगरानी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम भंडारण केंद्रों और विक्रय समितियों का औचक निरीक्षण करेगी ताकि किसानों को उचित दर पर खाद मिल सके।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply