Breaking News

कविता@तालमेल नहीं कर सकता …

Share

कोठी बंगला झोंपड़ छप्पर से तालमेल नहीं कर सकता।
शाने अमीरी प्यार गरीब से तालमेल नहीं कर सकता।
पतझड़ में बहार का खिलना तालमेल नहीं कर सकता।
बुढ़ापे में जवानी का आना तालमेल नहीं कर सकता।
मधुपान जायका कड़वाहट तालमेल नहीं कर सकता।
सज्जन से दुर्जन का संगत तालमेल नहीं कर सकता।
मेहनती जोश आलस्य से तालमेल नहीं कर सकता।
साधक राह बाधा मंजिल से तालमेल नहीं कर सकता।
स्तुति में निंदक से बदला तालमेल नहीं कर सकता।
ईमानदार को घूस खिलाना तालमेल नहीं कर सकता।
सूरज को दीपक देख अंधेरा तालमेल नहीं कर सकता।


अनिल कौशिक
क्योड़क कैथल
हरियाणा


Share

Check Also

लेख@कोकरोच पार्टी,टूलकिट और जेन-जी को भड़काने का षड्यंत्र—परदे के पीछे कौन?

Share आज का युग सूचना और संचार का युग है। इंटरनेट,सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म …

Leave a Reply