Breaking News

बलरामपुर@अवैध डीजल तस्करी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजा गया…

Share

संवाददाता-
बलरामपुर,01 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में अवैध डीजल परिवहन के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह कार्रवाई अंतरराज्यीय सीमा सागोबांध (उत्तर प्रदेश) से डीजल तस्करी के मामले में की गई। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पचावल पुलिया के पास घेराबंदी कर बोलेरो वाहन (क्रमांक क्क-70 ख्श्व-3092) को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर 18 प्लास्टिक जारकिनों में 540 लीटर डीजल बरामद किया गया। इस मामले में वाहन चालक नीरज कुमार (27) एवं संदीप कुमार (23), निवासी थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 56/2025 के तहत धारा 287, 3(5) बीएनएस एवं 37 आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के अनपरा क्षेत्र से कम कीमत पर डीजल लाकर छत्तीसगढ़ के सनावल थाना क्षेत्र स्थित बरवाही गांव में जाफर एवं नुरानी मियां को ऊंचे दामों पर बेचते थे। मामले में पहले नुरानी मियां को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।


Share

Check Also

विश्रामपुर/सूरजपुर@ तीन वर्षों से बंद पड़ा निजी ट्रांसफार्मर हटाया गया

Share नगर पंचायत उपाध्यक्ष अंशुल गोयल की पहल लाई रंग,फौजी गली के लोगों को मिली …

Leave a Reply