Breaking News

अम्बिकापुर@लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला

Share


अम्बिकापुर,02 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटकुरा के जंगल में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर जख्मी कर दिया है। ग्रामीण मंगलवार की दोपहर को लकड़ी लेने गया था। गंभीर स्थिति में ग्रामीण को इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार लालजीत राम मझवार पिता मान साय मझवार लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटकुरा का रहने वाला है। वह मंगलवार की दोपहर करीब 3 पटकुरा जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गया था। तभी झाड़ी से निकलकर भालू ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान लालजीत जोर-जोर से चिल्लाने पर भालू उसे छोडकर वहां से भाग गया। इसके बाद वह घायल अवस्था में किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply