Breaking News

अम्बिकापु@दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,02 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। मामले के संबंध में बताया गया कि प्रार्थिया दिनांक 23/06/25 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना दिनांक 23/06/25 कों प्रार्थिया की नाबालिग लड़की घर से बिना किसी कों कुछ बताये कही चली गई, जो देर शाम तक वापस नहीं आई है, आस पास खोजने पर भी पता नहीं चल रहा है,प्रार्थिया द्वारा शंका व्यक्त किया गया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति प्रार्थिया की नाबालिग लड़की कों बहला फुसला कर ले गया है, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 186/25 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा अपहृत बालिका एवं मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से पीडि़ता कों आरोपी विक्की सिंह आत्मज गोपाल सिंह उम्र 21 वर्ष सा. माल सलामी चौक, थाना-माल सलामी पटना बिहार के कजे से, राधानगर जिला साहबगंज (झारखंड) से बरामद किया गया है, जो महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीडि़ता का कथन लेख किया गया जो पीडि़ता अपने कथन मे बताई कि आरोपी विक्की सिंह पीडि़ता कों शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, प्रकरण सदर मे धारा 64 बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4.6 जोड़कर मामले के आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply