अम्बिकापुर 01 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। बारिश के सीजन में मैनपाट का मौसम पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लोग दूर-दूर से यहां परिवार व दोस्तों के साथ घूमने आते हैं। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर से 4 लोग कार में सवार होकर मंगलवार की दोपहर मैनपाट पहुंचे थे। वे मेहता प्वाइंट के पास से गुजर ही रहे थे कि उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार सडक से नीचे गिरते समय पेड़ पर टिक गई थी, इसके बाद पेड़ की शाखाएं भी टूट गईं और कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार चारों व्यक्ति घायल हो गए। खाई में कार गिरते ही उसमें सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे। वहां से गुजर रहे लोगों ने उनकी चीख सुनी तो वहां पहुंचे। फिर काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकालकर नर्मदापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों के नाम का पता नहीं चल सका है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur