Breaking News

अम्बिकापुर@6 किलो गांजे के साथ एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Share


अम्बिकापुर 01 जुलाई 2025 (घटती-घटना)। मणिपुर पुलिस ने रविवार को गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अरोपी के कब्जे से 6 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 1 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार मणिपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह को रविवार को मुखबिर से जानकारी मिली की एक व्यक्ति बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर ट्रांसपोर्टनगर रिंग रोड के पास बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर बैग की तलाशी ली। बैग में 6 किलो 600 ग्राम गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 65 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आरोपी अवधेश शाह पिता राम रतन शाह उम्र 24 वर्ष निवासी सितुल खुर्द थाना माड़ा थाना माड़ा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पत्थलगांव से गांजा खरीदकर लाना बताया और उसे बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल

Share दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न,विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां-संवाददाता-सूरजपुर,24 …

Leave a Reply