Breaking News

रायपुर@नशे में धुत लड़कियों की गुंडागर्दी

Share

सोसाइटी अध्यक्ष पर चाकू से हमला
रायपुर,30 जून 2025 (ए)।
राजधानी में एक बार फिर नशे में धुत युवतियों की हिंसा का मामला सामने आया है। विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित गैलेक्सी आईलैंड सोसाइटी में दो युवतियों ने सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह पर हमला कर तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने इस घटना को गंभीर आपराधिक हमला मानते हुए दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी दोनों लड़कियां रेशमा और किरण स्थानीय युवकों के साथ नशा करने के लिए कुख्यात बताई जा रही हैं। दरअसल इन युवतियों ने सोसायटी में किसी विवाद को लेकर सोसाइटी अध्यक्ष राजेश सिंह पर चाकू से हमला
कर दिया। सोसाइटी अध्यक्ष के सिर पर गंभीर चोट आई। हमले के बाद युवतियों ने राजेश सिंह के घर और उनकी कार में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपी युवतियों को हिरासत में ले लिया है। युवतियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है। पुलिस ने युवतियों की नशा और असामाजिक गतिविधियों की पृष्ठभूमि की जांच भी शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply