Breaking News

अंबिकापुर@खुखड़ी बीनने जंगल गए युवक पर भालू ने किया हमला

Share

अंबिकापुर,30 जून 2025 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिनकरा में सोमवार की दोपहर भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण गांव के ही जंगल में खुखड़ी बिनने गया था। वह किसी तरह भालू से जान बचाकर घर पहुंचा। परिजन उसे इलाज के लिए लखनपुर अस्पतल में भर्ती कराया है। यहां से उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार काशीराम राजवाड़े पिता सेवक राम राजवाड़े उम्र 35 वर्ष ग्राम बिनकरा थाना लखनपुर का रहने वाला है। वह सोमवार की दोपहर बरिश में गांव के जंगल में खुखड़ी बिनने गया था। इस दौरान झाड़ी से निकलकर भालू ने उसपर हमला कर दिया। उसके पैर को नाखून से नोच दिया। इस दौरान काशीराम ने हिम्मत दिखाते हुए भालू को लात व डंडे मारकर वहां से भगाया और अपनी जान बचाई। वह जख्मी हालत में किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए लखनपुर अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply