Breaking News

अंबिकापुर@लखन सिंह मरावी के नेतृत्व बड़ी संख्या में ली कांग्रेस की सदस्यता

Share


अंबिकापुर,30 जून 2025 (घटती-घटना)। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव एवं आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव व छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी जरीता लैतफलांग की उपस्थिति में सोमवार को आदिवासी समाज के बड़े नेतृत्वकर्ता लखन सिंह मरावी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। लखन सिंह मरावी पूर्व सांसद स्व मुरारीलाल सिंह के साथ ही साथ पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमसाय सिंह के निजी सहायक रहे। वे मार्च 2025 में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस दौरान वे आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष रहे और कर्मचारियों के संगठन अजाक्स के सचिव रहे। सरगुजा जिले में उनकी गिनती आदिवासी समाज के बेहद सम्मानित व्यक्ति के रूप में होती है। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने उन्हें कांग्रेस की पट्टिका पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया। कांग्रेस की विचारधारा से अपनी संबद्धता जताते हुए उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के हित मे सोंचती और कार्य करती है।उनका लक्ष्य जिले भर में आदिवासी समाज को कांग्रेस से जोडऩे का है। पूर्व उपमुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने शपथ लिया कि जिले भर में वे आदिवासी समुदाय से 5000 कार्यकर्ता कांग्रेस से जोड़ेंगे। उनके साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पुष्पेन्द्र सिंह, करमा कुजूर बालम लकड़ा, अजित तिग्गा, राजेश तिग्गा, चमरू एक्का, सुंदर राम, दीपू यादव, संदीप तिर्की, चंद्रभान प्रधान, माधो राम नागेश, कल्लू राम नागेश, नवरंग साय नागेश, तेजराम गणेश, मड़वारी एक्का, सुखदेव राम नागेश, रामपाल कुजूर, सुशीला नागेश, संतकुमार, असलम खान, सोमारू कुजूर, रामेश्वर एडहॉक,बसंत दीवान,मोंटू दीवान,लालता नागेश,मनबोध, जुगनू यादव, चंद्रमणि मरावी, राजेन्द्र पावले, भीम पैकरा,जेन नेटी, दिलीप यादव,श्रीकांत मरावी,संतु पैकरा, प्रदीप आयाम, बोधन राम सांडिल्य, विजेंद्र राजवाड़े,बालरूप पैकरा, साजन राम राजवाड़े, कोनता राम राजवाड़े, नागेश पैकरा, तुनेश पैकरा, रामकरण पैकरा, रावचंद पावले आदि शामिल हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply