Breaking News

सनावल@जमीनी विवाद को लेकर टांगी व डंडे से हमला कर किया घायल

Share


घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत,चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

सनावल,30 जून 2025 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के थाना सनावल अंतर्गत डुमरपान बाड़ीझरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेत की मेड़ पर लगे पेड़ को काटने के विवाद में 60 वर्षीय रामप्यारी और उसके परिजनों ने मिलकर एक ग्रामीण पर टांगी और बांस के डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया,जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार,मृतक रामप्रसाद ने 24 जून को अपने परिजनों को खेत की जमीन को लेकर विवाद करते हुए देखा और विरोध किया। इसी बात को लेकर अगले दिन 25 जून की शाम करीब 7 बजे रामप्यारी,शिवबरन,सोहगैली और सुनिता ने मिलकर रामप्रसाद को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और टांगी व बांस के डंडे से सिर और हाथ में हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
परिजनों ने तत्काल घायल को इलाज हेतु डीकेएस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया, जहाँ 27 जून को सुबह 11ः30 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 296, 351(3), 115(2),103(1),3(5) बीएनएस अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी रामप्यारी उर्फ रामप्यारे पिता केवल राम हरिजन (60 वर्ष), शिवबरन पिता रामप्यारी (32 वर्ष),सोहगैली पति रामप्यारी (50 वर्ष),सुनिता पति शिवबरन (32 वर्ष) सभी निवासी डुमरपान बाड़ीझरिया,थाना सनावल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कजे से हत्या में प्रयुक्त टांगी और बांस का डंडा भी जप्त किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा।
उक्त मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गजपति मिर्रे, सउनि गौटिया राम मराबी,सउनि शिवकुमार सिंह तथा पुलिस बल की अहम भूमिका रही।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply