अंबिकापुर,30 जून 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली पुलिस ने गांजे की खरीद-बिक्री करते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 6 किलो 700 ग्राम गांजा जत किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 29 जून को कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार को मुखबिर से जानकारी मिली की सुनील विश्वास अपने दो अन्य साथियों के साथ खैरबार पुलिया के पास प्लास्टिक बोरी में गांजा रखकर खरीद- बिक्री कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पिहुंचकर घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इनके पास रखे प्लास्टिक के बोरी की तलाशी ली तो 6 किलो 700 ग्राम गांजा पाया गया। जिसे पुलिस ने जत किया है। जत गांजे की कीमत 1 लाख 75 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी सुनील विश्वास पिता गोर्वधन विश्वास उम्र 37 वर्ष ग्राम सरगवां मझलीपारा गांधीनगर हाल मुकाम चठिरमा का रहने वाला है। वह पूछताछ के दौरान गांजा कापू रायगढ़ से लाना पुलिस को बताया है। गांजा अंबिकापुर लाने के बाद आशीष सिंह उर्फ मुन्ना पिता त्रिवेणी सिंह उम्र 29 वर्ष व राकेश कुमार पनिका पिता शिव कुमार पनिका उम्र 23 वर्ष दोनों निवासी कोयलपुर पोस्ट माड़ा थाना माड़ा जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को बिक्री करने के लिए बुलाया था। जो कि ये दोनों आरोपी सिंगरौली ले जाकर गांजा बिक्री करने वाले थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur