अंबिकापुर,30 जून 2025 (घटती-घटना)। पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि डेढ़ साल में प्रदेश की दुर्दशा हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय न तो निर्णय ले पा रहे हैं और न ही विकास ही दिख रहा है। सडकों की दुर्दशा हो गई है। उन्होंने मैनपाट में भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर को लेकर कहा कि भाजपा को चिंतन की आवश्यकता है। डेढ़ साल में प्रदेश में दुर्गति हो गई है। मुख्यमंत्री साय सरगुजा संभाग की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे है। शिक्षा विभाग भी उनके पास है। शिक्षा विभाग के सेटअप को घटाकर वन प्लस वन प्रायमरी एवं वन प्लस 3 मिडिल स्कूल में कर रहे हैं। 50 हजार शिक्षकों के पद समाप्त हो रहे हैं। टीएस सिंहदेव सोमवार को राजीव भवन स्थित जिला कांगे्रस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग,पूर्व मंत्री अमरजीत भगत व प्रेमसाय सिंह भी मौजूद थे। कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन यहां के किसान त्रस्त है। जबकि प्रदेश सरकार सुशासन की बात करती है। भाजपा की सरकार प्रदेश में 10 हजार पाठशाला बंद कर 1400 मधुशाला खोल रही है। उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को किसान, जवान,संविधान को लेकर कांग्रेस की रैली होगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े शामिल होंगे। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे। सडक की स्थिति खरबा है इस सवाल पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि हम लोगों ने भी सडक की स्थिति को सुधार नहीं पाए थे। इस लिए हार का सामाना करना पड़ा। अभी तो सडक की स्थिति और ही खराब है। अंबिकापुर से रामानुजगंज नहीं पहुंच सकते। शहर के सडकों की हालत देख लीजिए।
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur