Breaking News

अंबिकापुर@बेकाबू कार की चपेट में आने से महिला की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर किया चक्काजाम

Share


अंबिकापुर,30 जून 2025(घटती-घटना)। रविवार की शाम ग्राम कंठी में बेकाबू कार की चपेट में आने से घायल एक महिला की मौत हो गई। जबकि मां-बेटे का इलाज चल रहा है। मौत के बाद इनका आक्रोश और बढ़ गया। परिजन व स्थानीय लोगों ने सोमवार को सडक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब 4 घंटे के विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों द्वारा दिए गए उचित मुआवजे के अश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजी भगत भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों का समर्थन किया।
इनोवा चालक बुध साय अगरिया निवासी कमलेश्वार पर रविवार को कमलेश्वरपुर से अंबिकापुर की ओर आ राहा था। वाहन में तीन अन्य लोग सवार थे। रफ्तार काफी तेज होने के कारण ग्राम कंठी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार सडक किनारे एक घर में जा घुसी। वाहन की चपेट में आने से हीरामणि राजवाड़े पति राकेश राजवाड़े उम्र 24 वर्ष व इसका आर्यन राजवाड़े उम्र 5 वर्ष निवासी तेन्दुआ थाना पटना जिला कोरिया व सिवंती पति बालराम उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम कंठी थाना दरिमा घायल हो गए थे। वहीं सिवंती का पैर कट गया था। बताया जा रहा है कि वाहन चालक शराब के नशे में था। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। चालक की पिटाई कर दी और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। यहां इलाज के दौरान सिवंती की मौत हो गई। जबकि हीरामणि व उसका बेटा आर्यन का इलाज चल रहा है। घटना के समय से ही परिजन व स्थानीय लोगों में आक्रोश था। वहीं वृद्धा की मौत के बाद इनका गुस्सा और बढ़ गया। लोगों ने शव को सडक पर रखकर चक्का जाम कर दिया। अंबिकापुर-दरिमा मांग करीब 4 घंटे तक जाम रहा। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। वहीं एसडीएम फागेश सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की। परिजन व स्थानीय लोगों का कहना था कि सडक पर स्पीड ब्रेकर,रोड लाइट व 20 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। जिला प्रशासन द्वारा स्वीड ब्रेकर,रोड लाइट व उचित मुआवजा दिलाने का अश्वासन दिया। इसके बाद चक्काजामा समाप्त किया गया। वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत व चक्काजाम की सूचना पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत भी मौके पर पहुंचे और चक्काजाम का समर्थन किया। अमरजीत भगत ने कहा कि स्थानी लोगों की मांगें उचित है। यहां स्पीड ब्रेकर बननी चाहिए। ग्राम कंठी के सरपंच अभिमान पैकरा का कहना है कि कंठी मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं। चार माह पूर्व भी बेकाबू स्कॉर्पियो की टक्कर से दंपती सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यह अंबिकापुर-मैनपाट का मुख्य मार्ग है। अधिकांश शराब के नशे में वाहन चलाते हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply