- सीजीएमएससी के तहत बन रहें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के कमियां की नहीं हुई जांच
- विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ से हो रहा है गुणवत्ता विहीन निर्माण
- निर्माण कार्य में जहां होनी थी जांच वहां तो हो गया खेल क्या अब होगी जांच?
-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां,30 जून 2025 (घटती-घटना)। विकासखंड खडगवा मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बहुत पुरानी मांग को क्षेत्र के विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री ने पूरा किया और खड़गवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भी स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकृत कर दिया और सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य भी लगभग एक माह से प्रारंभ हो गया है।
इस निर्माण कार्य कि निर्माण एजेंसी सीजीएमएससी है जो इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को अपनी देखरेख में कराया जा रहा है। इस निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लगनें के बाद भी निर्माण कार्य धड़ल्ले से मनमाने तरीके से किया जा रहा है। उक्त निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता और घटिया समाग्री का इस्तेमाल होने की चर्चा हो रही है। ग्रामीणों एवं क्षेत्र वासीयों के द्वारा इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता विहीन निर्माण पर चिंता व्यक्त किया जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री के घर ग्राम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के गुणवत्ता युक्त निर्माण का नहीं किया जाना अपने आप में एक प्रश्न चिन्ह है?
निर्माणाधीन भवन में सामाग्री के मात्रा की धड़ल्ले से हेरा-फेरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य के पिलर एवं बीम में सामाग्री की गुणवत्ता युक्त एवं मापदंडो को दरकिनार कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि कालम ( पिलर) एवं बीम के सरियों में जो सरिया की रिंग का उपयोग किया जाता है उसकी दूरी 6 इंच में लगानी होती है मगर इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के कालम पिलर बीम में सरिया के रिंग को 10 इंच की दूरी पर लगाकर पिलर कालम और बीम खड़े किए नए हैं। इस संबंध में जब इस निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के देखरेख कर रहे इंजिनियर से कालम पिलर बीम में लगाए जा रहे सरिया रिंग की दूरी ज्यादा होने के संबंध मे जानकारी ली गई तो उन्होंने ने कहा कि कालम पिलर बीम में 8 से 10 इंच की दूरी में ही लगाना है ये सीजीएम एससी छत्तीसगढ़ के मापदंडों में है? जब इस के संबंध में ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी चाही तो उन्होंने ने कहा की 6 इंच की दूरी में ही कालम पिलर एवं बीम में सरिया के रिंग लगाए जाते है 10 इंच की दूरी पर कालम पिलर एवं बीम में सरिया रिंग नहीं लगाए जाते है इससे कालम पिलर बीम की मजबूती कम होगी ऐसी जानकारी मिली है। जबकि ग्रामीण यांत्रिकी विभाग एवं अन्य विभाग भी छत्तीसगढ़ शासन के स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य भी कराते हैं।
निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गुणवत्ता एवं घटिया निर्माण का जिम्मेदार कौन?
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य में लम्बे चौड़े कालम पिलर बीम में एक एक सरिया की रिंग लगाई गई है वो भी 8 से 10 इंच की दूरी पर जबकि भवन निर्माण कार्य के विषेशज्ञों का कहना है की मोटे चौड़े कालम पिलर बीम में दो दो रिंग वो भी 6 इंच की दूरी में लगाए जाएंगे मगर इस खड़गवां विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के कालम पिलर एवं बीम में सरिया रिंग को एक एक रिंग 10 इंच की दूरी पर लगाया गया है? क्या इस तरह का भवन निर्माण कार्य सही एवं मजबूती से किया जा रहा है ये तो छत्तीसगढ़ शासन की जांच एवं तकनीकी विशेषज्ञ ही बता पाएंगे कि भवन की मजबूती सही है। और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी होने का डर नहीं है?
इस संबंध में विभागीय अनुविभागीय अधिकारी सी जी एम एस सी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में जो सीजीएमएससी का ड्राइंग डिजाइन है उसी के आधार पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
संतोष सोनी
अनुविभागीय अधिकारी सीजीएमएससी
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur