Breaking News

रायपुर@ दीपक बैज के स्मार्टफोन की हुई चोरी

Share


रायपुर,29 जून 2025 (ए)।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का मोबाइल फोन राजीव भवन से गुम हो गया है। बैज,आज एनएसयू आई के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के लिए गए थे। जहां से मोबाइल चोरी कर ली गई। राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस का मुख्यालय है। दरअसल, पीसीसी चीफ दीपक बैज आज रविवार को एनएसयूआई की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके मोबाइल गायब होने की खबर मिली। ​देखते ही देखते पूरे भवन में हलचल हो गई। माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया। भवन के भीतर खोजबीन जारी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply