Breaking News

अंबिकापुर@टीबी देखने पर मां डांटी तो किशोरी ने कर ली आत्महत्या

Share


अंबिकापुर,29 जून 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले में एक किशोरी ने कीटनाशक सेवन कर आत्महत्या कर ली। मां ने उसे टीवी देखने से मना किया तो नाराज होकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार विद्यावती उर्फ चंद्रावती पिता रामकेवल पंडो उम्र 14 वर्ष सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गोरगी की रहने वाली थी। वह 28 जून की शाम को गांव के ही दूसरे के घर जाकर टीवी देख रही थी। मां काम कर घर आई तो वह घर में नहीं थी। पता चला की वह पड़ोसी के घर टीवी देख रही है तो मां उसे शाम तक टीवी देखने पर डांट लगाई थी। इससे वह नाराज होकर कीटनाशक सेवन कर ली। परिजन उसे इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply