Breaking News
Lavc56.60.100

अंबिकापुर@सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात की चोरी

Share


अंबिकापुर,29 जून 2025 (घटती-घटना)। कोतवाली क्षेत्र के घुटरापारा स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार नकदी व जेवरात पार कर दिया है। मकान मालिक ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार नजीर खान शहर के घुटरापारा का रहने वाला है। वह 23 जून की शाम को घर में ताला बंद कर सह परिवार शादी में झारखंड महुआडांड़ गया था। 27 जून की सुबह पड़ासी मोबाइल से फोन कर घरमें चोरी होने की जानकारी दी। सूचना पर नजीर 28 की शाम को वापस आया तो घर का ताला टूटा था और चोरों ने अलमारी में रखे सोने का कान की बाली एक जोडा, सोने की अंगुठी एक नग तथा नकद 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। नजीर ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply