अंबिकापुर,29 जून 2025 (घटती-घटना)। भाजपा के मंत्रियों,सांसदों और सभी विधायकों तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आगामी 7 से 9 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में आयोजित होने जा रहा है। इसकी तैयारी जोरों पर है। बड़े स्तर पर मैनपाट में पहली बार भाजपा का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होने जा रही है। जहां शैला रिसॉर्ट,करमा रिसॉर्ट,तिबतियन रिसॉर्ट में कार्यक्रम का आयोजन होगा और मंत्री विधायक,सांसद तीन दिनों तक मैनपाट में रुक कर प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। बेहतर व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर इन तीनों में सांसद विधायक मंत्री रुकेंगे। वही तिब्बती केम्फ नंबर-1 में बने कम्यूनिटी हाल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व तमाम कैबिनेट मंत्री भी शामिल होंगे। सरगुजा संभाग में इस तरह का यह पहला प्रशिक्षण आयोजित होने जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल मैनपाट में रहेगा। इन सबके ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था मैनपाट में ही की गई है। अभी से सभी होटल और रिसॉर्ट बुक हो चुके हैं। भाजपा के होने वाली तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर मैनपाट में तैयारी जोरों पर है। रविवार को एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो विभिन्न थाने के प्रभारियों के साथ मैनपाट का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रूप रेखा तैयार की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur