बलरामपुर/राजपुर,29 जून 2025 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस संगठन सह प्रभारी जरिता लेतफलांग बलरामपुर जिले के राजपुर में एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची। राजपुर लॉक कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
प्रेसवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ के संगठन सह प्रभारी जरिता लेतफलांग ने कहा कि भाजपा की सरकार से पूरा प्रदेश त्रस्त हो चुका है। चाहे हमारे किसानों, चाहे हमारे जवानों की बात हो सविधान का उल्लंघन किया जा रहा है। एससी ,एसटी,ओबीसी को शोषण किया जा रहा है। महिलाओं को भी शोषण किया जा रहा है। पूरा प्रदेश में कहा जा रहा है कि सुशासन चल रहा है बल्कि यहां पे विष्णु देव साय का कुशासन चल रहा है। बहुत सारे मुद्दे है जिनको लेकर हम लोंगो के बीच जा रहे हैं। किसान जवान संविधान महासभा 7 जुलाई को रायपुर में आयोजित होने जा रहा है। महासभा में सचिन पायलट, खड़गे, वेणु गोपाल उपस्थिति होंगे। महासभा में सभी को आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के.पी. सिंहदेव ने कहा कि राजपुर लॉक के ग्राम भेस्की में पहाड़ी कोरवा की ज़मीन को भू-माफियाओं के द्वारा हड़पी गई है, क्योंकि वो भाजपा कार्यकता हैं इसलिए प्रशासन उनका सहयोग कर रही हैं। इसलिए आरोपी अप तक फरार चल रहे है। साथ ही कहा अंबिकापुर से पस्ता और बलरामपुर से रामानुजगंज तक एनएच 343 की हालत बहुत खराब हैं। जबकि सड़क रिपेयरिंग के लिए दस करोड़ रुपए आया हुआ था, सड़क मरमत के नाम पर खानापूर्ति की गई। शंकरगढ़ व कुसमी में खाद बीज की समस्या हैं। पूर्व से ही किसानों के नाम कर्ज हैं जिसमें भाजपा का हाथ हैं,किसानों को नकली खाद बीज मिल रही हैं किसानों के नाम पर बैंक में कर्ज है किसानों के नाम पर लाखों लाखों रुपए की निकासी हो गई है. आखिर किसानों के नाम पर लाखों रुपए निकाले किसने? किसानों के ऊपर हुए कर्ज को माफ किया जाए। कहां की जल्दी इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस 7 जुलाई के बाद धरना दर्शन करेगी। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम, डॉ. अजय तिर्की, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता व लॉक अध्यक्ष सुनील सिंह, विजय पैकरा, सुरेश सोनी, लालसाय मिंज, पूरनचंद जायसवाल, नीरज तिवारी, अशोक सिंह, हीरा लाल यादव, सत्य नारायण अग्रवाल सहित काफी संख्या में जिले के सेवादल युवक कांग्रेस एन एस यू आई किसान कांग्रेस व बलरामपुर सेआए बसंत सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur