Breaking News

अंबिकापुर@ रामचरितमानस और भगवद् गीता का नियमित पाठ से होता है मंगल व जन्यकल्याण

Share

  • अंबिकापुर,28 जून 2025 (घटती-घटना)।महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय परिवार द्वारा महर्षि आध्यात्मिक जनजागरण अभियान के तहत सुन्दरकाण्ड पाठ एवं हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया। महार्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी डा. गिरीश के मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्राचार्य हेमेन्द्र मिश्रा के दिशा निर्देशन में ‘माजा’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं आसपास के नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत गुरुपूजन से हुई। ध्यान एवं सिद्धि प्रशासक सुनील गुप्ता ने सामूहिक प्राणायाम एवं ध्यान कराया। ध्यानोपरान्त उन्होंने भावातीत ध्यान से होने वाले विभिन्न लाभों को बताया। तत्पश्चात् विद्यालय शिक्षिका एवं माजा संयोजक सोनी झा ने “माजा” का परिचय एवं इसके मूल उद्देश्यों से सभी की अवगत कराया। उन्होंने बताया कि माजा केवल संगठन ही नहीं अपितु यह महर्षि आध्यात्मिक जनजागरण अभियान है। एक ऐसा आंदोलन जो व्यक्ति के आत्मविश्वास से राष्ट्र की पुनर्रचना की एक दिव्य यात्रा है। यह आंदोलन व्यक्ति के भीतर चेतना की लौ जलाकर समाज और राष्ट्र को आलोकित करने का सत्प्रयास करता है। इस शुभ अवसर पर राधा कृष्ण सेवा समिति अम्बिकापुर की कथा वाचिका अंजली मिश्रा दीदी ने छात्रों की प्रशंसा की और प्राचार्य से निवेदन किया कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से कराएं। उन्होंने कहा कि माजा का उद्देश्य मात्र यही है कि घर-घर में रामचरितमानस और भगवद् गीता का नियमित पाठ हो, जिससे घर समाज एवं राष्ट्र के वातावरण में सात्विक गुण की प्रधानता विकसित हो जिससे लोक मंगल एवं जनकल्याण हो सके।

Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply