Breaking News

सूरजपुर@किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष चुने गए मनोज गोयल

Share


सूरजपुर,28 जून 2025 (घटती-घटना)। शनिवार को यहां सूरजपुर किराना व्यापारी संघ का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज कुमार गोयल को संघ का अध्यक्ष चुना गया है। व्यवसायियो की समस्याओं के समाधान, एकजुटता को लेकर लम्बे समय से संघ के गठन की आवश्यकता महसूस हो रही थी। पूर्व में यहां किराना व्यपारी संघ का गठन किया गया था। परंतु जिला बनने के बाद उक्त संघ की सक्रियता में कमी आ गई थी। जिसके बाद सक्रियता के साथ काम करने के लिए किराना संघ की आवश्यकता व्यवसायियो को महसूस होने लगी थी। जिसको ध्यान में रखते हुए यहां सूरजपुर किराना संघ का गठन कर युवाओं के हाथ मे जिम्मेदारी सौपी गई है। शनिवार को भैयाथान रोड स्थित अग्रसेन भवन में श्यामसुंदर अग्रवाल एवं सुरेश जैन की मौजूदगी में
शहर के किराना व्यपारियो की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बड़ी संख्या में शहर के थोक व फुटकर किराना व्यापारी मौजूद थे। जिसमे व्यपारियो की समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर इसके समाधान की दिशा में एकजुट होकर कार्य करने की बात कही गई। बैठक के दौरान किराना व्यपारी संघ का सर्वसम्मति से गठन किया गया जिसमें राजाराम एण्ड सन्स के संचालक मनोज कुमार गोयल को किराना संघ का अध्यक्ष चुना गया। संघ की अगली बैठक में अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply