Breaking News

रायपुर@ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को

Share

@ नए मुख्य सचिव की नियुक्ति
@ मानसून और किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर,27 जून 2025 (ए)।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 जून 2025 को मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक का प्रमुख एजेंडा नए मुख्य सचिव का परिचय और निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई देना है, क्योंकि 30 जून उनका अंतिम कार्यदिवस है। इसके अलावा, मानसून सत्र, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और डीएपी की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply