Breaking News

अंबिकापुर@दुष्कर्म का आरोपी बांगो जिला कोरबा से गिरफ्तार

Share


  • अंबिकापुर,27 जून 2025 (घटती-घटना)। मामले में बताया गया कि पीडि़ता दिनांक 24/06/25 को थाना मणिपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीडि़ता का जान परिचय वर्ष 2016 मे ग्राम चिरवारीपारा थाना बांगो जिला कोरबा निवासी गणेश दास से हुआ था, जानपहचान के बाद गणेश दास प्रार्थिया कों पसंद करने की बात बोलकर शादी करने का झांसे का देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है,और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना मणिपुर मे आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 188/25 धारा 69 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
    दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर आरोपी कों बांगो जिला कोरबा से पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम गणेश दास आत्मज तुलसी दास उम्र 34 वर्ष साकिन बांझीआमा चिनवारी पारा थाना बांगो जिला कोरबा का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणिपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक अनिल पाण्डेय, आरक्षक कैसे सोनी, संजय एक्का, अनिल सिंह, सैनिक दिनेश यादव सक्रिय रहे।

Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सर्प दंश से महिला की मौत

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जून 2026 (घटती-घटना)। सर्पदंश से पीडि़त महिला की अंबिकापुर लाते तक मौत हो …

Leave a Reply