अंबिकापुर, 27 जून 2025 (घटती-घटना)। जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर युवक का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि शंकर रवि जगन्नाथपुर का रहने वाला है। वह जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है। 25 जून की सुबह 11 बजे एक व्यक्ति जमीन दिखाने के नाम पर शंकर रवि को नमनाकला कॉर्मेल स्कूल के पास बुलाया। अपनी कार से वह कॉर्मेल स्कूल पहुंचा। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने शंकर रवि के ही कार में लक्ष्मीपुर ले गया। इसके बाद उसकी आंख में पट्टी बांधकर जशपुर की ओर ले गए। वहां दो दिनों तक जंगल में इधर-उधर घुमाते रहे। इसके बाद वहां बहादुर जायसवाल नामाक व्यक्ति पहुंचा और शंकर रवि को मारपीट करते हुए पुराने मामले को याद दिलाते हुए कहा कि 6 से 7 साल पूर्व जमीन खरीद-बिक्री में 7 करोड़ का नुकसान कराया था। इसका भरपाई तुम्हे करना पड़ेगा। आरोपियों ने 10 लाख रुपए फिरौती की मांग कर रहे थे। आरोपियों ने शंकर की बात उसके परिजन से वीडिया कॉल पर कराई थी। इधर परिजन शंकर रवि के घर नहीं पहुंचने पर गांधीनगर थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपियों ने दो दिनों तक शंकर रवि को आंख में पट्टी बांधकर जशपुर के आस पास जंगल में रखा और मारपीट कर 10 लाख रुपए फिरौती मांग रहे थे। नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे थे। शंकर रवि ने आरोपियों से कहा कि मुझे जान से मत मारो, मेरे बच्चे हैं। रुपए कोई बड़ी चीज नहीं है, 10 लाख रुपए फिरौती दिलवाता हूं। इसके बाद आरोपियों ने शंकर रवि की उसके परिजन से मोबाइल से बात कराई थी। इसके बाद परिजन फिरौती लेकर आने की बात बोले थे। आरोपियों ने श्ंाकर को लेकर सांड़बार के पास पहुंचे। इधर परिजन के साथ बिना वर्दी के पुलिस भी थी। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। इस दौरन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur