अंबिकापुर, 27 जून 2025 (घटती-घटना)। पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम उलिया में 26 जून की राज नाती के साथ जमीन में सोई महिला को करैत सांप ने डंस लिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलज अस्पताल लेकर आए। यहां जांच के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार कलावति नाग पति स्व. लक्ष्मण उम्र 50 वर्ष पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम उलिया की रहने वाली थी। वह 26 जून की रात को अपने नाती आयुष के साथ जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। रात करीब 12.30 बजे उठी और पेट व शरीर में दर्द होने की बात परिजन को बताई। परिजन ने कमरे में देखा तो बिस्तर के पास करैत सांप था। परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए राजपुर अस्पताल ले गए। वहां से रेफर करने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज अस्पतल ले गए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur