अंबिकापुर,27 जून 2025 (घटती-घटना)। युवती को काम दिलाने के बहाने अंबिकपुर से यूपी ले जाकर शादी के लिए बेच दिया गया था। पीडि़ता की चचेरी बहन की रिपोर्ट पर मणिपुर पुलिस ने तीन स्थानीय सहित 7 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पीडि़ता की चचेरी बहन 21 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह पुलिस को बताया था कि मेरी चचेरी बहन काम की तलाश में अंबिकापुर आई थी। पीडि़ता बंडाबहरा स्थित एक होटल में काम करती थी। 19 जून को प्रार्थिया के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया और कहा कि तुम्हारी बहन मेरे पास है, उसे शादी के लिए बेच दिया गया है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने पीडि़ता से प्रार्थिया का बात कराया। पीडि़ता ने अपनी चचेरी बहन को बताई कि चठिरमा अम्बिकापुर निवासी काबिल अंसारी उसकी पत्नी हीना और उसकी सास रामेश्वरी सोनवानी काम दिलाने के बहाने यूपी लाकर बेच दिया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 143(2),87,3 (5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी काबिल अंसारी उम्र 31 वर्ष ग्राम बांहो कुदा थाना रंका हाल मुकाम चठिरमा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी हीना उम्र 29 वर्ष व सास रामेश्वरी सोनवानी निवासी टपरकेला थाना लखनपुर के साथ मिलकर बेचना बताया। पुलिस ने बताया कि काबिल अंसारी की जान पहचान भिंड एमपी निवासी सुरेंद्र कशवाहा से थी। वह काबिल को बोला था कि कोई लडकी शादी के लिए मिलेगी तो बताना अपने गांव में करा देंगे इसके लिए कुछ पैसे भी मिलेगा। इस बीच पीडि़ता काबिल की पत्नी के पास गई थी और काबिल ने उसे देखा था। इसके बाद काबिल उसकी पत्नी व सास ने मिलकर पीडि़ता को बेचने की योजना बनाई और उसे काम दिलाने का झांसा देकर सुरेंद्र कुशवाहा के एक अन्य सहयोगी सकील के साथ मिलकर कानपुर में ले जाकर सुमित राठार व उसके पिता राकेश राठार से बेच दिया था। इसके लिए काबिल को 40 हजार रुपए मिले थे। सुमित राठार ने मंदिर में पीडि़ता से शादी कर ली और उसे डरा धमका कर रखता था और उसके साथ जबरन बलात्कार करता था। घर में कोई नहीं रहने पर सुमित के पिता राकेश राठार भी पीडि़ता के साथ बलात्कार करता था। मामले में पुलिस ने आरोपी काबिल अंसारी, उसकी पत्नी हीना, सास रामेश्वरी सोनवानी सहित एमपी निवासी सुरेंद्र कुशवाहा, सकील खान निवासी कानपुर यूपी, सुमित राठौर जालौन यूपी व उसके पिता राकेश राठार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur