Breaking News

वॉर-2 का जारी हुआ नया लुक,कियारा का दिखा वॉर-2@खतरनाक अंदाज,ऋतिक रोशन ने भी दिखाया एक्शन से भरा अवतार

Share

वॉर-2 का जारी हुआ नया लुक,कियारा का दिखा खतरनाक अंदाज,ऋतिक रोशन ने भी दिखाया एक्शन से भरा अवतार
यशराज फिल्म की फिल्म वॉर 2 का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। एक्शन से भरी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब इस फिल्म के नए पोस्टर्स भी गुरुवार को रिलीज कर दिए गए हैं। इन पोस्टर्स में कियारा आडवाणी, जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का खूंखार लुक नजर आ रहा है। 14 अगस्त को रिलीज हो रही इस फिल्म में भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है। फिल्म का फैन्स को भी लंबे समय से इंतजार है।
जूनियर एनटीआर
लगाएगा तड़का
बता दें कि वॉर-2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ राघवन और अब्बास टायरवाला ने लिखी है। फिल्म में कियारा आडवाणी हीरोइन के रोल में नजर
आने वाली हैं और दमदार एक्शन दिखाने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन भी पिछली बार की तरह सुपरहिट एक्शन के लिए तैयार हैं। फिल्म का टीजर भी सामने आया था जिसमें ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ धमाकेदार एक्शन करते दिख रहे हैं। अब देखना होगा कि दोनों का एक्शन पर्दे पर लोगों को कितना प्रभावित कर पाता है।सुपरहिट रहा था
फिल्म का पहला पार्ट
बता दें कि वॉर-2 साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म वॉर का सीम्ल रहने वाली है। वॉर फिल्म में ऋतिक रोशन ने शानदार एक्शन किया था और खूब तारीफें बटोरी थीं। इसके साथ ही फिल्म में टाइगर श्रॉफ अहम किरदार में नजर आए थे। साथ ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। सेकनिल्क के आंकड़ों की मानें तो फिल्म 100 करोड़ रुपयों के बजट से
बनी थी और 300 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट वॉर-2 आने वाले अगस्त के महीने में रिलीज होने वाला है। फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हैं और दमदार एक्शन देखने के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि फिल्म वॉर-2 बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ पाती है। फिल्म में ऋतिक रोशन का एक्शन दिखेगा साथ ही जूनियर एनटीआर भी ऋतिक को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। वॉर-2 अगस्त की 14 तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Share

Check Also

इश्क के रिलीज को 28 सालःअजय देवगन ने किया मजेदार पोस्ट

Share जैसे हुआ अच्छा ही हुआ, काजोल ने कॉमेट कर पूछा- हमारे कुत्ते कहां हैं?अजय …

Leave a Reply