लखनपुर,25 जून 2025 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के लखनपुर मैं नापतोल विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली बगैर लोगों को सूचना दिए इलाके में नापतोल विभाग के द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया जोश सिर्फ एक खानापूर्ति साबित हुई इस शीवीर का किसी को लाभ नहीं मिल सका,दरअसल आज नापतोल विभाग के द्वारा लखनपुर में शिविर का आयोजन किया गया लेकिन शिविर गुप्त तरीके से लगाई गई
ताकि दुकानदारों को इस शिविर के संबंध में जानकारी भी नहीं लग सके है। नापतोल विभाग द्वारा लगाए गए सिविर का लाभ लखनपुर क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल सका। जब नापतोल विभाग के इंस्पेक्टर सुजान सिंह कंवर से शिविर के संबंध में पूछा तो उनके द्वारा गोलमोल जवाब जवाब देते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस स्कूल के पास प्रत्येक वर्ष सिविर लगाया जाता है।अब तक 42 व्यापारियों के मशीनों का सत्यापन किया गया है। मशीन सत्यापन करने के दौरान हुए का फोटो मांगा गया तो फोटो नहीं होने की बात कही। दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत की तो उनके द्वारा शिविर की जानकारी नहीं होना बताया गया कहीं ना कहीं नापतोल विभाग के द्वारा शिविर के नाम पर खानापूर्ति कर शासकीय राशि का बंदरबांट किया जाता है। यही नहीं छत्तीसगढ़ शासन विधिक माप विज्ञान नापतोल विभाग के सत्यापन नोटिस में 2 दिन बाद 27 6 2025 का जिक्र किया गया है। जबकि शिविर 25 जून को ही कर दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur