Breaking News

अंबिकापुर@पुत्र को खोजकर लौटे पिता की संदेहास्पद मौत

Share

अंबिकापुर,25 जून 2025 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला के रामानुजनगर थाना अंतर्गत ग्राम बरबसपुर निवासी युवक की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक देवशरण देवांगन पिता स्व. बहबल देवांगन 35 वर्ष का छोटा पुत्र, मंगलवार को कही गया था जो काफी देर तक घर नहीं लौटा। चिंतित पिता उसे खोजने के लिए गया, इस बीच उसका पुत्र वापस घर आ गया था। पुत्र के नहीं मिलने पर उसका पिता भी कुछ देर बाद घर आने के बाद बिना किसी से कुछ बात किए एक कमरे में जाकर सो गया। घर वालों ने जब शांत अवस्था में देवशरण को देखा तो वे कुछ समझ नहीं पाए। आवाज लगाने पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उन्हें अचेत अवस्था में देखकर स्वजन श्रीनगर स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौत का वास्तविक कारण जानने के लिए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले में फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply